टैक्स राजा के द्वारा जनता से वसूले गये कर को कहते हैं हमारे यहाँ उल्टे राजा के नौकर राजा से कर वसूल करते है और उसके सामने टैक्स का हौआ खड़ा करके चोरी करने के तरीक़े वताते है ।
क्या ऐसा नहीं हो सकता कि टैक्स का नाम बदल कर उसे "राष्ट्र विकास सहयोग राशि " कहा जाय ताकि कर दाता को वह आत्म गौरव व सम्मान हासिल हो सके जो वह राष्ट्रीय सुरक्षा कोष में व राष्ट्रीय आपदा के समय दिये गये दान के समय महसूस करता है ?
१००% जन संख्या को "राष्ट्र सहयोग निधि में योगदान " ( डायरेक्टर टैक्स ) के दायरे में लाया जाय तथा आय का एक निश्चित हिस्सा राष्ट्र हित में दान करना अनिवार्य किया जाय । रिटर्न भरने के वदले हर कर दाता को धन्यवाद पत्र लिख कर यह लिखित में वताया जाय कि उसकी सहयोग राशि किस मद में कहाँ उपयोग में लाई गई है ।
Indirect tax को धीरे धीरे कम किया जाय । सेल टैक्स व सेवा कर जैसे टैक्स की शत प्रतिशत वसूली के लिये अभी कोई प्रावधान नहीं है । दुकानदार ग्राहक से यह राशि वसूल करके स्वयं रख लेता है जो ब्लैकमनी के रूप में समानान्तर अर्थव्यवस्था का हिस्सा वन जाती है ।
वोटर कार्ड की तरह प्रत्येक मतदाता का PAN कार्ड वनवाया जाय ।
इसके लिये हर छोटे वड़े दुकानदार /व्यापारी के लिये सारा लेनदेन पीओएस मशीन के माध्यम से करना तथा ग्राहक के लिये जनधन योजना के तहत बैंक खाता तथा डेविट कार्ड से ही ख़रीद दारी करना अनिवार्य किया जाना चाहिये । जिसमें हर ख़रीद के लिये PAN नम्बर दर्ज करना अनिवार्य हो ।
साथ ही POS मशीन में यह व्यवस्था भी हो कि किये गये लेन देन का व्योरा सीधे इनटैक्स आफिस के कम्प्यूटर में व्यक्ति के खाते में एन्ट्री हो सके ।
इनकम टैक्स के अलग अलग स्लैव व उन्हें कम ज़्यादा करके जनता को वेवकूफ वनाने का खेल बंद किया जाय । इसके स्थान पर प्रत्येक परिवार को एक गाइड लाइन के तहत परिवार के जीवन की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति व भविष्य के लिये रोटी कपड़ा व मकान की आवश्यकता के आधार पर एक मानक स्तर वना कर उसमें कम ज़्यादा करने का अधिकार कर दाता स्वयं को दिया जाकर उसकी शेष आमदनी में से मात्र 10%राशि राष्ट्र को समर्पित करने का नियम बनाया जाय ।
यातायात विभाग द्वारा रोड विकास के नाम पर टोल टैक्स व ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा यातायात को प्रभावित नहीं करने वाले कारकों पर अवैध वसूली बन्द कर इसके स्थान पर वाहन ख़रीदते वक़्त एक मुश्त रक़म बसूल करना वेहतर विकल्प हो सकता है
Vikram singh bhadoriya
Vill&panchayat Kyaripura p.o.surpura Distt Bhind ( M.p.) 28-4-2017
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें